पठान फिल्म को उदयपुर संभाग में बैन के लिए ज्ञापन
श्री राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना मेवाड़ ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
उदयपुर 19 दिसंबर 2022। पठान फिल्म के गाने पर उठा विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा है। अब उदयपुर में श्री राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना मेवाड़ ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर उदयपुर संभाग में बैन करने की मांग की है।
आज सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट पर श्री राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना मेवाड़ संगठन के बैनर तले संगठन से जुड़े लोगो ने जमकर शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म पठान का विरोध किया और फिल्म के विरोध में नारेबाजी की।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियो ने भगवा वस्त्र का जानबूझकर इस्तेमाल कर हिंदुत्व की भावनाओ को आहत करना बताते हुए नाराज़गी ज़ाहिर की और कहा की इस फिल्म को उदयपुर में रिलीज़ नहीं किया जाए। उन्होंने कहा की फिल्म को रिलीज़ किया गया तो अशांति का माहौल पैदा होगा।
उन्होंने कहा की हाल ही में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्प्न्न स्थिति को देखते हुए इस फिल्म को रुकवाया जाए नहीं नहो तो अशांति होगी और इसका ज़िम्मेदार सम्पूर्ण प्रशासन की होगी।