रात में महसूस हो रहा हल्की सर्दी का अहसास

सोमवार को तापमान में हल्की वृद्धि

 | 
winter

लेकसिटी में मौसम धीरे-धीरे करवट लेता नज़र आ रहा हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर नज़र आने लगा हैं। सुबह और शाम भी अब हल्की ठंड का अहसास हो रहा हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। बीते हफ्ते के दौरान रात के पारे में 3 डिग्री का बदलाव रहा है। 23 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15.5 और अधिकतम 31.6 डिग्री,  22 अक्टूबर को 13.8 और 32.4 डिग्री था। 

मौसम विभाग का कहना है कि दिपावली के बाद सर्दी का तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रदेश में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना हैं। बारिश होने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना हैं। अगले सप्ताह में तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट दर्ज हो सकती हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News