उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर ट्रेलर में जा घुसी मिनी बस. 2 की मौत 15 घायल

आंध्र प्रदेश से माउंट आबू घूमने आए एक ही परिवार के 17 लोग सवार थे मिनी बस में

 | 
accident

उदयपुर 28 मई 2022 । जिले के गोगुन्दा के बेकरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे से सटे अकियावड में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। 

दुर्घटना में 55 वर्षीय भरत और उनकी 27 साल की बेटी अंकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से 6 लोग गंभीर रूप से घायल है।  घायलों को आनन-फानन में उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसा खड़े ट्रेलर से पर्यटकों से भरी मिनी बस के अचानक टकराने से हुआ। जानकारी में सामने आया कि आबूरोड से उदयपुर जाते समय ये दर्दनाक हादसा हुआ। बस में सवार सभी लोग आंध्र प्रदेश के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सूचना पर बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जाता है कि एक ही परिवार के 17 लोग आंध्र प्रदेश से राजस्थान घूमने के लिए निकले थे। आबू रोड से आते हुए देर रात को हाईवे पर कट मारते हुए खड़े ट्रेलर से भिड़ने से यह हादसा हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News