उदयपुर के मोहित पटेल को आइकन ऑफ एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

पूरे राजस्थान से युवा इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर एवं मीडिया जर्नलिस्ट के लिए सम्मानित किया जाएगा

 | 
mohit patel

उदयपुर के युवा मोहित पटेल को आइकन ऑफ एशिया अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। मोहित पटेल को यह अवार्ड दिल्ली रेडिसन ब्लू में राष्ट्रीय स्तरीय अवार्ड शो में दिया जाएगा। मोहित पटेल को यूवा इंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर एवं मीडिया जर्नलिस्ट के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवार्ड शो में पूरे एशिया से 50 नामचीन हस्तियों को अवार्ड दिया जाएगा जिसमे पूरे राजस्थान से इस अवार्ड शो में मोहित पटेल का चयन किया गया।  मोहित को यह अवार्ड अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा। 

मोहित पटेल एक यंग इंटरप्रेन्योर एवं मीडिया जर्नालिस्ट है और कई सेलिब्रिटी, पॉलिटीशियन, आर्टिस्ट के लिए मीडिया का काम कर चुके है। उनके द्वारा कई मैग्जीन लांच की गई है।  मोहित पटेल कई सालों से मीडिया जर्नलिस्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं  और डिजिटल की दुनिया में बहुत ही कम उम्र में बहुत अच्छा नाम है। उन्हें इससे पहले भी कई अवार्ड से नवाजा गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News