मानसून अपडेट- उदयपुर में शाम 5 बजे तक 10 मिमी बरसात

अगले दो दिन उदयपुर व कोटा संभाग में भारी बारिश की संभावना

 | 
rains

उदयपुर 19 जुलाई 2022 ।  पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जमा हुआ है। जहाँ सोमवार को उदयपुर में बारिश का दौर दिन भर चला तो वहीँ मंगलवार सुबह से ही रिमझिम बरसात से शुरू हुई बारिश ने दिन तक विकराल रूप ले लिया और करीब 1 घंटे तक जम कर बरसी। 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक 10 मिलीमीटर बारिश डबोक स्टेशन पर दर्ज की गई। लोगो का कहना है की इस साल इंद्र देव उदयपुर पर खासे मेहरबान है, क्योंकी मानसून में सावन माह में इस वर्ष उदयपुर में जुलाई के महीने में पिछले 19 दिनों में अब तक कुल 314 मिलीमीटर  बारिश रिकॉर्ड की गई है.और यह भी कहा जा रहा है की पिछले लम्बे समय में कई सालों के बाद देखा गया है की सावन में इतनी बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार जहाँ अब तक जुलाई महीने में अब तक 214 मिलीमीटर बारिश हुई है वहीँ 2021 जुलाई में 123 मिलीमीटर और 2020 में जुलाई महीने में 171 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 

अगले दो दिन उदयपुर व कोटा संभाग में भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, अजमेर तथा कोटा संभाग के जिलों में आगामी 48 घंटो तक सक्रीय रहने व कहीं कहीं भारी बारिश तथा एक दो स्थानों पर अतिवृष्टि की सम्भावना है। 

लेकसिटी की प्रमुख झीले फतेहसागर को भरने वाली मदार नहर से जहाँ 14 जुलाई से पानी की आवक का सिलसिला जारी है, जिसके चलते आज सुबह फतेहसागर का जलस्तर 7 फ़ीट तक पहुँच गया है।  

वहीँ पिछोला को भरने सीसारमा चैनल से भी पानी की आवक शुरू हो गई है। हालाँकि सीसारमा में पानी की रफ़्तार बेहद कम है। लेकिन अगर केचमेंट क्षेत्र में बरसात का दौर जारी रहा तो इसकी रफ़्तार बढ़ सकती है। फ़िलहाल 1 फीट के बहाव से बह रही है सीसारमा चैनल।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News