नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा, बोर्ड को भंग किया जाए- जनता सेना

जिन्हें पूर्व में 17 सी सी नोटिस दिए उन पर कार्यवाही कब -जोशी

 | 
Nagar Parishad to Install Statues of Meera, Swami Vivekanand & Deen Dayal Upadhyay

कचरा संग्रहण के लिए आवंटित ठेको में सामने आए भ्रष्टाचार और घोटाले के बाद जनता सेना के मांगी लाल जोशी ने बोर्ड की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। जोशी ने बोर्ड को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए इस बोर्ड को भंग करने की मांग की है। स्वच्छता रेंक गिरना इस बात का प्रमाण है कि नेता और अधिकारियों में भ्रष्टाचार की होड़ लगी है और मुसीबत आने पर टालमटोल करने लगते हैं।

जनता सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों पर सत्रह सी सी नोटिस जारी किए गए उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है वहीं वर्तमान में कचरा संग्रहण के आवंटित ठेको में कुछ नेताओं की अंदरूनी साझेदारी नजर आ रही है इसलिए इस मामले की बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए। जाँच के बाद सामने आएगा कि किन नेताओं के घर के लोग  ठेकेदारी में साझेदार है और इस भ्रष्टाचार में लिप्त है। जनता सेना की ओर से जिलाध्यक्ष दिनेश माली,उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजावत सहित मुख्य समन्वयक मांगी लाल जोशी ने जांच की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News