जिलेभर में कल मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

कलेक्टर ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभागों को सौंपे दायित्व

 | 
national

उदयपुर 30 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से आयोजन इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं
इस संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य कार्यक्रम के संबंध में दायित्व सौपते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दौड़ और राष्ट्रीय एकता शपथ कार्यक्रम आयोजन होगा।

 

जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7.30 बजे सिटी रेलवे स्टेशन से नगर निगम स्थित शहीद स्मारक तक होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल सर्कल पर पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगा। पुलिस विभाग को राष्ट्रीय एकता दौड़ के दौरान निर्धारित मार्ग पर यातायात को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने व शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिए हैं। वही उपखंड अधिकारियों को संबंधित विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News