उदयपुर में नेहा कक्कड़ की धमाकेदार परफोर्मेंस

उदयपुर के पिछोला झील स्थित ऐतिहासिक ताज फतह प्रकाश होटल में आयोजित रॉयल समारोह में दी स्टेज परफोर्मेंस

 | 
Neha Kakkar in Udaipur Mirchi Awards

नेहा कक्कड़ ने "लड़का आंख मारे" से लेकर "मिले हो तुम बड़े नसीबों", "सेकेंड हैण्ड जवानी" सहित कई फेमस गाने गाए

बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज़ से हर किसी को दिल मोह लेने वाली पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों उदयपुर में हैं। उनके गाने के साथ उनकी अदाएं भी फैंस को अपना दिवाना बना लेती है। नेहा कक्कड़ ने उदयपुर के पिछोला झील स्थित ऐतिहासिक ताज फतह प्रकाश होटल में आयोजित रॉयल समारोह में स्टेज परफोर्मेंस दी। रविवार को उन्होंने प्रस्तुति के कुछ अंश सोशल मिडिया पर शेयर किए।

नेहा कक्कड़ ने अपनी टीम के साथ यहां परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान शादी में आए मेहमान के लिए बीती रात मस्ती के नाम रही। अपनी स्टेज परफोर्मेंस से शादी में आए मेहमानों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। नेहा कक्कड़ ने "लड़का आंख मारे" से लेकर "मिले हो तुम बड़े नसीबों", "सेकेंड हैण्ड जवानी" सहित कई फेमस गाने गाए। नेहा की इस परफॉर्मेंस पर शादी में आए मेहमान जमकर नाचते दिखाई दिए, बल्कि उन्होंने उनके साथ गाने भी गाए। नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग के साथ अपनी डांसिंग से फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने यह सभी विडियोज इस्टांग्राम पर शेयर की।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News