शिल्पग्राम उत्सव में मास्क अनिवार्यता की उडी धज्जियां
आज जब उदयपुर टाइम्स की टीम ने शिल्पग्राम का दौरा किया तो पाया कि हज़ारो की संख्या में मेले में आये लोगो के चेहरे से मास्क गायब था
उदयपुर 23 दिसंबर 2022। आज ही पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से ग्रामीण कला परिसर शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव में कोविड प्रोटोकॉल की पालना के अनुक्रम में शुक्रवार से समस्त प्रतिभागियों के लिये मास्क धारण अनिवार्य किया गया था। लेकिन मेलार्थियों की बड़ी संख्या उत्सव में बिना मास्क के ही नज़र आई।

आज जब उदयपुर टाइम्स की टीम ने शिल्पग्राम का दौरा किया तो पाया कि हज़ारो की संख्या में मेले में आये लोगो के चेहरे से मास्क गायब था। मुक्ताकाशी रंगमंच पर जहाँ हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है वहां भी अधिकांश लोगो के चेहरे पर मास्क नहीं है।

जबकि कल ही केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने शिल्पकारों, कलाकारों तथा मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मेले में आने वाले लोगों को यह सलाह दी थी कि स्वयं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिल्पग्राम में मास्क पहन कर प्रवेश करें।

उन्होंने यह भी बताया था कि इसके लिये माकूल इंतजाम किये जायेंगे। लेकिन वास्तविकता यह है कि कुछ दुकानदारों को छोड़कर अधिकांश मेलार्थियों के चेहरे से मास्क गायब है। हालाँकि मेले में लाउड स्पीकर से मास्क लगाने के निर्देश ज़रूर दिए जा रहे है लेकिन पालना होती नहीं दिख रही है।


Images And Report by Alfiya Khan And Heena Moiwala
