चार दिन से लापता मार्बल व्यवसायी का नहीं मिला सुराग

अंतिम लोकेशन केसरिया जी माइंस के खदान के पास मिली

 | 
mines

उदयपुर 13 अगस्त 2022 । उदयपुर का एक मार्बल व्यवसायी पिछले चार दिन से घर से हैं लापता है। आज समाचार लिखे जाने तक अभी तक लापता व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिला है। 

शहर के सेक्टर 14 स्थित लेक गार्डन में रहने वाले 50 वर्षीय मार्बल व्यवसायी प्रवीण जैन 10 अगस्त से लापता हैं। प्रवीण जैन की अंतिम लोकेशन केसरिया जी माइंस के खदान के पास मिली। जिसके बाद से एन डी आर एफ की टीम 2 दिन से लगातार माइंस में भरे पानी में तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार प्रवीण 10 अगस्त शाम 6.30 बजे से लापता है। उन्होंने ऑफ़ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News