नर्सिंग स्टूडेंट की दूसरे माले से गिरने से मौत

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

 | 
death nursing student

उदयपुर 14 दिसंबर 2022 । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में नर्सिंग स्टूडेंट की दूसरे माले से गिरने से मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर पेसिफिक डेंटल कॉलेज का छात्र भरत सिंह पिता गणपत सिंह अपने दोस्त के पास बर्थडे की पार्टी करने देबारी आया हुआ था । उसी दौरान पार्टी खत्म होने के बाद बर्तन धो कर जो पानी एकत्रित किया वह पानी छत पर फेंकने गया तब युवक अनियंत्रित हो गया और दूसरे माले से नीचे गिर गया।  

मौके पर उपस्थित लोगों ने युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News