वन्यजीव और पर्यावरण प्रेमी पदम सिंह राठौड़ राष्ट्र प्रेंरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित

इंदौर में किया गया सम्मानित

 | 
padam singh rathod

उदयपुर 26 जून 2022 । वन्यजीव और पर्यावरण प्रेमी पदम सिंह राठौड़ को उनके 27 सालों से वन्यजीवो के सरक्षण, बचाव और पुनर्वास के किये उल्लेखनीय कार्यो  के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और विश्व गुरु भारत के द्वारा गोल्ड मैडल, सम्मान पत्र, शॉल और आइकॉन ट्रॉफी देकर अवार्ड से सम्मानित किया गया  

राठौड़ ने आज तक हजारों जीवो को जीवन दान दिया 

पदम सिंह राठौड़ को पहले भी कई सम्मान और अवार्ड मिल चुके है। उन्होंने वन्यजीवों को बचाने के लिए एक बार कार और तीन बार बाइक से वन्यजीव बचाओ अभियान के तरह भारत यात्रा की जिसमे भारत के विभिन्न राज्यो में जाकर वहां पर जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया और वन्यजीव सरक्षण का संदेश पूरे भारत मे पहुचाया। 

वही भारत के विभिन्न राज्यो में ऐनिमल रेस्क्यूर को प्रशिक्षित किया जिससे आज उनके द्वारा हर साल अनेक जीवो को बचाया जा रहा है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News