भरतनाट्यम पर पद्मश्री गीता चन्द्रन का व्याख्यान एवं प्रदर्शन

दर्पण सभागार में पद्मश्री गीता चन्द्रन का भरतनाट्यम पर प्रदर्शन व व्याख्यान ‘‘मैजिक ऑफ़ भरतनाट्यम’’
 | 
bharatnatyam

उदयपुर 30 अप्रेल 2022। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से ‘विश्व डांस डे’ के अवसर पर शनिवार को दर्पण सभागार में पद्मश्री गीता चन्द्रन का भरतनाट्यम पर प्रदर्शन व व्याख्यान ‘‘मैजिक ऑफ़ भरतनाट्यम’’ प्रस्तुति ने समां बांधा। 

केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर शिल्पग्राम केे दर्पण सभागार में शनिवार शाम पद्मश्री गीता चन्द्रन का व्याख्यान व प्रदर्शन हुआ। 

उन्होंने बताया कि भारतीय शास्त्रीय कलाओं को आम जनता के बीच लाने तथा उसके प्रति लोगों में रूझान पैदा करने के ध्येय से केन्द्र द्वारा उदयपुर के कला रसिकों को लाभान्वित करने के लिये यह आयोजन किया गया। भरतनाट्यम पर उनके प्रदर्शन को दशकों ने बहुत सराहा। अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News