पैंथर का युवक पर हमला

पैंथर के हमला करने से युवक हुआ घायल 

 | 
panther leopard with guinea worm infection exist in udaipur

वन विभाग की टीम ने पहुंकर मौके पर लगाया पिंजरा

उदयपुर ज़िले के कुराबड़ क्षेत्र में एक युवक पर पैंथर ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान वहां खेतों में काम कर रहे लोगों ने तेदुंए को भगाया। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया।

रेंजर विजेंद्रसिंह ने बताया कि कराकली निवासी सोहनलाल मीणा(30) निवासी बुथेल व कराकली सीमा पर बने खेत में गेंहू की कटाई कर रहा था। इसी दौरान खेत में घात लगाए बैठे पैंथर ने युवक पर हमला कर दिया, जिस पर वह घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को भगाया। गनीमत रही कि लोगों के समय पर आने से युवक की जान बच गई। घायल अवस्था में युवक को उथरदा अस्पताल ले जाया गया। 

सूचना मिलने पर सलूम्बर वन रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग पर अड़ गए समझाइश के बाद रेंजर के निर्देश पर शाम करीब साढ़े चार बजे घटनास्थल के समीप पिंजरा लगाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News