मदार नहर का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला

प्रशासन ने कट्टे लगाकर इतिश्री की

 | 
Madar nahar

उदयपुर 10 अगस्त 2022 । शहरके नीमच खेडा के नजदीक मदार नहर का एक हिस्सा ढह गया, जिस से मदार नहर का पानी सड़क पर बहने लगा, हालाँकि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। 

दरअसल घटना बुधवार सुबह 8 बजे के करीब मदार नहर का एक हिस्सा ढह गया, जिसका मलबा नीचे नहर में जा गिरा, उदयपुर विकास समिति के संस्थापक प्रेम ओब्रावल का कहना है की अगर नहर की गति तीव्र होती तो नहर फूट भी सकती थी और इसका पानी नीचे बनी रिहायशी कालोनी में घुस सकता था जिस से बड़ा हादसा हो सकता था। 

madar

ओब्रावल ने बताया की 10 साल पहले भी इस तरह का हादसा हो चूका है, इस से पूर्व करीब 1 महीने पहले भी नहर की एक दीवार टूटी थी जिसके बारे में प्रशासन को अवगत करवया गया था और इस नहर की सही से मरम्मत करवाने की मांग की गई थी। 

madar canal

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन पर इस तरफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। क्षेत्रवासियों का कहना है की अधिकारी सिर्फ चक्कर लगाकर चले जाते है और खाना पूर्ति करने के लिए सिर्फ कट्टे लगा दिए गए है, अगर पानी का स्तर बढ़ा तो यह कट्टे तो बह जाएंगे। वहीँ जलदाय (पीएचईडी) की तरफ से भी कोई नहीं आया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News