राहगीर की बाइक की चपेट में आने से मौत

डबोक थाना क्षेत्र के ढावा की घटना

 | 
accident

उदयपुर 7 अक्टूबर 2022 । डबोक थाना क्षेत्र के ढावा रोड पर पैदल चल रहे युवक को तेज गति से आ रही एक बाइक ने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौत हो गई । 

जानकारी के अनुसार डबोक थाना क्षेत्र के दरौली निवासी 18 वर्षीय पवन डांगी पिता भेरु लाल डांगी देर शाम दरौली से अपने मामा के घर ढावा जा रहा था तभी ढावा रोड पर तेज गति से रॉन्ग साइड आ रही एक बाइक में उसे चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया जहां आज अल सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News