विजयादशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

पथ संचलन से पहले शस्त्र पूजन भी किया गया

 | 
RSS

उदयपुर 5 अक्टूबर 2022 । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन बुधवार को शहर में धूमधाम से आयोजित हुआ। संघ की उदयपुर महानगर इकाई की ओर से नगर निगम प्रांगण से यह पथ संचलन शुरू हुआ। 

पथ संचलन से पहले शस्त्र पूजन भी किया गया। इसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख व विभिन्न संस्थाओं के प्रबुद्ध जनों को भी आमंत्रित किया गया ऐसा पहली बार हुआ जब संघ के पथ संचालन के आयोजन में समाज प्रमुख व प्रबुद्ध जन शामिल हुए। 

RSS

संघ के उदयपुर महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल के 2 वर्ष बाद विजयादशमी उत्सव के शस्त्र पूजन व पथ संचालन कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह नजर आया। 

सुबह 8:45 पर शस्त्र पूजन हुआ इसके बाद 9:00 बजे प्रांत प्रचारक विजयानंद का उद्बोधन हुआ। पथ संचालन नगर निगम से 10:15 बजे शुरू हुआ जो शहर के सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, घंटाघर,  हाथीपोल, दंडपोल, दिल्ली गेट, बैंक तिराहा, फतेह मेमोरियल होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण में संपन्न हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News