वार्ड 37 में 40 लाख की लागत से पेवेरीकरण का कार्य प्रारम्भ

वार्ड 37 में 40 लाख की लागत से पेवेरीकरण का कार्य प्रारम्भ

पिछले कई समय से वार्ड वासियों द्वारा इस मार्ग की मरम्मत करते हुए पेवरीकरण करने की मांग

 
prevaztion

उदयपुर। नगरनिगम उद‌यपुर द्वारा वार्ड 37 में लगभग 40 लाख कि लागत से विकास कार्य प्रारंभ किए गए।

नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि वार्ड 37 में सड़क पेवेरीकरण का कार्य प्रारम्भ करवाया गया। इस कार्य में लगभग 40 लाख का व्यय आएगा। समिति अध्यक्ष जैन ने बताया कि नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक एवं उपमहापौर पारस सिंघवी के समक्ष पिछले कई समय से वार्ड वासियों द्वारा इस मार्ग की मरम्मत करते हुए पेवरीकरण करने की मांग की जा रही थी। जिस पर कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई।
 

वार्ड 37 पार्षद अरविंद जारोली ने बताया कि विकास कार्य का शुभारंभ नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी एवं निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन के कर कमलों द्वारा किया गया इस दौरान  समिति सामग्री ताराचन्द वार्ड 37 पार्षद अरविंद जारोली ने बताया कि निगम उप महापौर पारस सिंघवी, निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन द्वारा वार्ड के महावीर नगर, कुंभा नगर मेन रोड, चिराग कंपलेक्स गली नंबर 1 व 2, गणपति विहार, हनुमान मंदिर परीक्षेत्र में डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण समिति सदस्य मनोहर चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर अतिक्रमण निरोधक समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई, पार्षद मुकेश शर्मा, समाजसेवी जितेंद्र मारु, पुखराज पुरोहित, किरण झगड़ावत, देवकिशन मेनारिया आदि उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal