पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, पहले कहासुनी फिर धक्का मुक्की

एमबी अस्पताल के बाहर का मामला  

 | 
policemen

उदयपुर में शुक्रवार की शाम दो पुलिसकर्मी सरेराह भिड़ गए। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए जिन्होंने भिड़ते पुलिसकर्मियों का वीडियो भी बना लिया, और यह वीडियो वायरल भी हो गया। 

मामला एमबी हॉस्पिटल के बाहर का है, जहां से एक एक कार गुजर रही थे, इसी दौरान उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने रोका और सीट बेल्ट के लिए पुछा। कार में बैठे व्यक्ति ने कहा कि वह भी पुलिस में है। कार में बैठा व्यक्ति सिविल में था। 

इस दौरान चालान बनाए जाने की बात पर दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। फिर दोनों पुलिसकर्मी आपस में उलझते हुए एक दुसरे को धक्का मुक्की भी करने लगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News