12 दिन में दूसरी बार बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू सिलेंडर पर 3 रुपए का इज़ाफा

मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है

 | 
lpg

आज एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब सभी जगह पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार हो गए हैं। आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 8 रुपये महंगा हो गया है।

आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये की बढ़ोतरी 
 

आज से उदयपुर में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1034 रुपये पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1034 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 8 रुपए बढ़ाए है। 

इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
 

देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही मई महीने में दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की जा चुकी है। वहीं आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 8 रुपये महंगे हो चुके हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News