बी एन संस्थान के 101वें वर्ष पर पर्वतरोही प्रिन्केश जैन ने 101 मीटर का तिरंगा प्रदर्शित कर बनाया कीर्तिमान

बी एन संस्थान के 101वें वर्ष पर पर्वतरोही प्रिन्केश जैन ने 101 मीटर का तिरंगा प्रदर्शित कर बनाया कीर्तिमान

बी एन ग्राउंड पर 101 मीटर का तिरंगा प्रदर्शित कर बनाया विश्व कीर्तिमान

 
B N Sansthan

उदयपुर 7 जनवरी 2023 । भूपाल नोबल्स संस्थान ने 2 जनवरी को अपने स्थापना की शताब्दी पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश किया है। इसी उपलक्ष्य में संस्थान में नाथद्वारा निवासी पर्वतरोही प्रिन्केश जैन एंव साथियों ने 101 मीटर का तिरंगा बी एन ग्राउंड पर प्रदर्शित कर कीर्तिमान स्थापित किया।

संस्थान के सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार परबत सिंह,  डॉ कमल सिंह राठौड़ ने प्रिन्केश जैन, रोहित बंसल, शिवम चौधरी, श्रीनाथ चौधरी, अशोक धाकड़, तनवीर जोशी एंव नागेंद्र सिंह राणावत का स्वागत किया और नये बनाए जाने बने वर्ल्ड रिकॉर्ड चादर ट्रेक फतह करने के लिए 9 जनवरी को जाने की बधाई दी, जहां का तापमान न्यूनतम माइनस 30-35 डिग्री रहता है। 

B N Sansthan

प्रिन्केश ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को समाज देश और विश्व कल्याण के लिए केवल एक ऐसा काम करना चाहिए जिससे की हम गर्व से सर उठा कर चल सके। प्रिन्केश ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को धन्यवाद दिया एंव प्राप्त सम्मान के लिए बी एन संस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रिन्केश जैन के प्रारंभ से लेकर अब तक की पर्वतारोहण की जानकारी रोहित बंसल ने मंच पर पढ़ कर सांझा की।

कार्यक्रम में  डॉ देवेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ भूपेन्द्रसिंह चौहान, डॉ सिद्धराज सिंह सिसोदिया, डॉ महेन्द्र सिंह राणावत, डॉ पुष्पेन्द्र सिंह नरुका, डॉ उम सिंह, डॉ अनीता राठौड़, डॉ शैलजा राणावत, डॉ सीमा नरुका, किरण चौहान, हितेश कोठारी, डॉ कृष्णा राणावत, वीरेन्द्र सिंह चुण्डावत्त, डॉ चंद्रपाल सिंह चौहान, डॉ चेतन सिंह चौहान, डॉ गजेंद्र सिंह आदि गणमान्य और एनसीसी की तीनो  विंग्स आर्मी नेवी और एयर कैडेट्स, फार्मेसी कॉलेज के छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की संचालन डॉ कमल सिंह राठौड़ ने किया। बी एन संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने इस  अवसर पर सबको बधाईया प्रेषित की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal