कला एवम संस्कृति क्षेत्र मे जेपी राष्ट्रीय पुरुस्कार 2022 से सम्मानित हुए प्रो.धर्मवीर वशिष्ठ
समारोह दिल्ली मे बुधवार को आयोजित हुआ
उदयपुर। जिले के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के दृश्य कला विभाग के प्रो.डॉ धर्मवीर वशिष्ठ को "कला एवं संस्कृति " क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए "जेपी राष्ट्रीय पुरुस्कार 2022" से सम्मानित किया गया है। यह समारोह दिल्ली मे बुधवार को आयोजित हुआ।
गौरतलब है कि लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला संस्कृति के सहयोग से "लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र" अपना वार्षिक "जेपी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022" मना रहा है जिसके तहत 'कला एवं शिक्षा क्षेत्र' में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रो.डॉ धर्मवीर वशिष्ठ का नाम चयन किया गया था जिन्हें 21 दिसंबर बुधवार आज दिल्ली मे शॉल, मोमेंटो, उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिग्रीवाल सांसद ,पद्म श्री शोभना नारायण, प्रसिद्ध समाजवादी विचारक रघु ठाकुर, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व राज्यसभा सांसद एके सिन्हा, गायक कलाकार रोहन कपूर तथा संस्थान के सचिव डॉ अभय सिन्हा इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
