MLSU के प्रो.नीरज शर्मा को संस्कृति-संवर्धन सम्मान

राजस्थान सरकार के द्वारा 31 मार्च को संस्कृति-संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

 | 
MLSU

उदयपुर शहर के संस्कृत विद्वान् और सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं प्रबन्धमण्डल के सदस्य प्रो. नीरज शर्मा को कला एवं संस्कृति मंत्रालय, राजस्थान सरकार के द्वारा 31 मार्च को संस्कृति-संवर्धन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

MLSU

राजस्थान संस्कृत अकादमी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृत भाषा, साहित्य,कला एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रो. शर्मा को यह सम्मान प्रदान करने का फैसला किया है ।

उल्लेखनीय है कि प्रो. नीरज शर्मा को भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्राचीन ज्ञान- विज्ञान की शास्त्रीय परंपरा पर लोकोपयोगी अनुसंधान और  विशेष योगदान के लिए पूर्व में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति-सम्मान, राज्यसरकार द्वारा विशिष्ट विद्वत्-सम्मान तथा महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन द्वारा महर्षि हारीतराशि अलंकरण आदि अनेक सम्मान-पुरस्कार प्राप्त हुए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News