जेपी राष्ट्रीय पुरुस्कार 2022 के लिए प्रो.धर्मवीर वशिष्ठ का चयन

21 को दिल्ली में होंगे सम्मानित

 | 
J P

उदयपुर। जिले के सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के दृश्य कला विभाग के प्रो.डॉ धर्मवीर वशिष्ठ का शिक्षा व समाज में बेहतरीन कार्य के लिए    "जेपी राष्ट्रीय पुरुस्कार 2022" के लिए चयन किया गया है यह समारोह दिल्ली में  21 दिसंबर को आयोजित होगा। 

गौरतलब है कि लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला संस्कृति के सहयोग से "लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र अपना वार्षिक "जेपी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2022" मना रहा है जिसके तहत 'शिक्षा व समाज के क्षेत्र'  में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रो.डॉ धर्मवीर वशिष्ठ का नाम चयन किया गया है जिन्हें 21 दिसंबर को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में सम्मान किया जाएगा। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News