प्रोफेसर सीमा जालान एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित

भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक प्रयोग में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

 | 
prof seema jalan

उदयपुर 12 दिसंबर 2022 । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में भूगोल विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा जालान को ‘एक्सीलेंसी अवार्ड-2022’ से सम्मानित किया गया है। 

यह अवार्ड ‘यूनयिन ऑफ ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन टेक्नोलोजिस्टस्’ नामक अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा हाल ही बैंगलोर में आयोजित अधिवेशन में प्रो.सीमा जालान द्वारा भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक प्रयोग में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

प्रो. जालान भौगोलिक सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में ‘भूस्थानिक कौशल विकास केन्द्र एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ’ की स्थापना की जा रही है जो राज्य विश्वविद्यालयों में इस क्षेत्र में प्रथम केन्द्र होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News