गाय के मांस से बने सभी उत्पादों पर तुरंत प्रतिबंध हेतु ज्ञापन
पाकिस्तानी बीफ चॉकलेट पर बढ़ रहा है विरोध
उदयपुर के बाजारों में पाकिस्तानी बीफ चॉकलेट के मामले में अब बजरंग सेना मेवाड़ ने गयपन सौंप कर मांग की है की इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया जाए। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में बजरंग सेना मेवाड़ इस के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी उदयपुर प्रशासन की रहेगी।
उल्लेखनीय है बीफ से बनी पाकिस्तानी चॉकलेट देहली गेट स्थित द चॉकलेट शॉप के व्यापारी द्वारा चिली मिली नाम की यह चॉकलेट उदयपुर में बेची जा रही है जिस पर साफ लिखा है कि इसमें बीफ जिलेटिन यानी गाय का मांस या चर्बी है। इस सूचना के बाद उदयपुर के लोगों में आक्रोश है।
बजरंग सेना, (मेवाड़) ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए अपने ज्ञापन में कि आर्थिक लालच के लिए उदयपुर के बाजार में गौ मांस से बनी चॉकलेट बेचकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की यह चॉकलेट उदयपुर के बाजार में कहां से आई और किस किस दुकान पर गौमांस से बने इस तरह के प्रोडक्ट बिक रहे हैं। इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारे भारत देश में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और उसकी पूजा होती है ऐसे में गौ मांस से बने प्रोडक्ट उदयपुर के बाजारों में बिकना शर्म की बात है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई भी संगठन धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ होता नहीं देखेगा, और अपराधियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
