पतंग बाज़ कादिर को मिला लाइट वेट काईट मैजिशियन अवार्ड

तिरंगा कलर ट्रेन के साथ विभिन्न स्वयं द्वारा निर्मित पतंगो का प्रदर्शन किया

 | 
abdul qadir kite

उदयपुर 4 जनवरी 2023। केरल में आयोजित बैकल इंटरनेशनल बीच फेस्टिवल में काईट प्रतियोगिता में लेकसिटी काईट क्लब के अंतर्राष्ट्रीय पंतगबाज अब्दुल कादिर ने अपनी टीम के साथ भाग लिया जिसमे उनको लाइट वेट काईट मैजिशियन का अवार्ड मिला। 

abdul qadir

मंगलवार शाम को उदयपुर पहुॅचेेे कादिर ने बताया की केरल में आयोजित काईट फेस्टिवल में भारत, वियतनाम, तुर्की और सिंगापुर की टीमों ने भी भाग लिया। 

abdul qadir

प्रतियोगिता मे राजस्थान उदयपुर लेकसिटी काईट क्लब की और से उन्होंने तिरंगा कलर ट्रेन के साथ विभिन्न स्वयं द्वारा निर्मित पतंगो का प्रदर्शन किया जिसे काफी सराहा गया और अवार्ड के साथ सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News