चिंतन शिविर के समाप्त होने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी की लेपर्ड सफारी

चिंतन शिविर के समाप्त होने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी की लेपर्ड सफारी 

प्रियंका के दोनों बच्चे भी रहे साथ

 
rahul

चिंतन के बाद बेणेश्वर धाम में राहुल गांधी की सभा

कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर के समाप्त होते ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रिंयका गांधी रविवार को पाली ज़िले के जवाई पहुंचे। पाली के पास स्थित सुजान रिसोर्ट में राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी ने विश्राम किया। इसके बाद आज सुबह राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी ने जवाई में सफारी की और जवाई पैंथर जोन का भ्रमण किया। इस दौरान होटल से लेकर जवाई में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतज़ाम किए गए। जवाई में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पूरे क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात नजर आए।

प्रियंका के दोनों बच्चे भी रहे साथ,

प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे रिहान व मिराया उनके साथ मौजूद थे। प्रियंका के बच्चे अपने कुछ दोस्तों के साथ दो दिन से इसी होटल में रूके हुए हैं। उन्होंने रविवार सुबह उन्होंने जवाई क्षेत्र में सफारी की। पहाड़ी पर सुस्ता रहे लेपर्ड के फोटो भी लिए। वहीं, राहुल गांधी जवाई भ्रमण के बाद डूंगरपुर के बेनेश्वर धाम में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो गए। 

rahul

 

rahul gandhi

चिंतन के बाद बेणेश्वर धाम में राहुल गांधी की सभा

उदयपुर में तीन दिन के चिंतन शिविर में पार्टी में बदलावों का फैसला करने के बाद राहुल गांधी सोमवार को बेणेश्वर धाम में सभा संबोधित किया।  सांसद राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार सुबह आदिवासियों का प्रयाग कहे जाने वाले बेणेश्वर धाम में शिलान्यास पट्टिका का विधिवत अनावरण कर 132 करोड़ की लागत से बनने जा रहे हाईलेवल पुल का शिलान्यास किया।शिलान्यास के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मॉडल के माध्यम से राहुल गांधी एवं अशोक गहलोत को पुल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव एवं जनजाति विकास विभाग राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal