कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर आएंगे राहुल गांधी

शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे

 | 
rahul gandhi

उदयपुर में 13 मई से होने वाले तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर को लेकर तैयारी शुरु हो गई हैं। यहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता इस शिविर में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की हैं। कांग्रेस ने इसके लिए एक ट्रेन के दो डिब्बे बुक किये है। 

सूत्रों ने कहा कि गांधी ने सोमवार शाम यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया कि वे चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों के सामने कांग्रेस नेताओं की ‘‘आम आदमी'' की छवि पेश करना है। इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे।  

अजय माकन पहुंचे उदयपुर

उदयपुर में चिंतन शिवर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज उदयपुर पहुंचे। प्रभारी अजय माकन ने SIERT सभागर में पदाधिकारियों को संबोधित किया। वहीं इसके बाद  प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ डोटासरा ताज अरावली रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News