रेलवे का मेवाड़ हॉस्पिटल उदयपुर व महावीर हॉस्पिटल आबू रोड से हुआ एमओयू

कैशलेस हो सकेगा ईलाज

 | 
rr

रेलवे कर्मचारियों को मिलेंगी सुपर स्पेशियलिटी हैल्थ सर्विसेज

रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने उदयपुर के मेवाड़ हॉस्पिटल व आबूरोड के महावीर हॉस्पिटल से अनुबंध किया है। दो अन्य रामस्नेही हॉस्पिटल भीलवाड़ा व पारस जेके हॉस्पिटल उदयपुर से भी अनुबंध शीघ्र ही किया जाएगा। इन अस्पतालों में रेल कर्मचारियों अधिकारियों और उनके अश्रितों को कैशलैस ईलाज मिल सकेगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजमेर मंडल डॉ पी.सी. मीणा एवं मेवाड़ हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्रबंधक राम किशन द्वारा इस सम्बंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अनुबंध के अनुसार उदयपुर मावली, डूंगरपुर, आबूरोड, सिरोही, अजमेर व भीलवाड़ा के रेल कर्मचारियों अधिकारियों और उनके अश्रितों को मेवाड़ हॉस्पिटल में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां तक कि सेवानिवृत्त अधिकारी, स्टाफ और उनका परिवार भी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। 

यह अनुबंध दो साल तक के लिये किया गया है जिससे रेल कर्मचारियों को कैशलेस इलाज मिलेगा। इस एमओयू के तहत रेलवे कर्मचारियों को सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जांएगी। ट्रोमा केयर ऑर्थाेपेडिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, मेडिकल मैनेजमेंन्ट, जनरल सर्जरी, आईसीयू सुविधाएं, आपातकाल सर्जरी एवं उपचार सेवाएं तथा एम. आर.आई, सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं मुख्य तौर पर शामिल हैं। मेवाड़ और महावीर हॉस्पिटल के एमओयू के बाद अब जल्द ही रामस्नेही हॉस्पिटल भीलवाड़ा और पारस जेके अस्पताल उदयपुर के साथ भी एमओयू होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News