चित्रकार राहुल सोनी को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022

राहुल सोनी शहर के जाने माने लुघुचित्र शैली की कलम के चित्रकार है

 | 

उदयपुर। शहर के युवा चित्रकार राहुल कुमार सोनी को वर्धी वेलनेस फाउंडेशन, लखनउ, उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022 दिया गया है। संस्थान की और से चित्रकला, समाजसेवा, परफोरमिंग आट्र्स आदि विभिन्न क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। 

राहुल सोनी शहर के जाने माने लुघुचित्र शैली की कलम के चित्रकार है। लघुचित्र शैली मेवाड़ी कलम में नाथद्वारा स्कूल की कला है, उदयपुर में इस शैली के राहुल सबसे युवा कलाकार हैं। 

उन्होंने इस शैली के स्वरूप से स्वयं की एक नवीन शैली विकसित की है, जिसमें मूल कला को संरक्षित करते हुए रंग संयोजन और अलंकरण का स्वरूप समसामयिक बनाया है। नख-शिख, शरीर रचना और अंग-प्रत्यंग आयोजन सभी नाथद्वारा की लघुचित्र शैली की कलम के अनुरूप है।

राहुल को अपने इन नवीन प्रयोगों के लिए सम्मानित किया गया है। इसमें इनकी पिछवाई का लघुचित्रण विशेष है। इनके कार्य की कुशलता को देखते हुए पिछवाई कला के उपरान्त एवं चित्रकारी में अत्यधिक सूक्ष्म चित्रण कार्य में अद्वितीय कार्य करने के लिए इन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। चित्रकारी के कार्य में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना मेवाड़ व उदयपुर के लिए एक हर्ष का विषय है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News