रवीना टंडन ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर लेकसिटी की यादें साझा की

उदयपुर के शिव निवास पैलेस में रविना टंडन ने अनिल थडानी से की थी शादी, आज एनिवर्सरी रवीना की तस्वीरें शेयर  

 | 
raveena tondon

उदयपुर बना डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सितारों की फर्स्ट चॉइस

लेकसिटी ना केवल दुनिया का सबसे तीसरा खूबसूरत शहर है बल्कि यह कई बॉलीवुड सेलेब्रिटेज के सितारों और देश के रईसों की शादी का गवाह भी बना हैं। 2004 में रवीना टंडन ने लेकसिटी में ही एक बिज़नेसमैन अनिल थडानी से शादी रचाई थी। इसके बाद से ही लेकसिटी डेस्टिनेशन वेंडिग के सुर्खियों में आया। आज उनकी शादी की सालगिरह हैं। इस मौके पर रवीना टंडन ने शादी के कुछ यादगार विडियो और तस्वीरों को सोशल मिडिया पर शेयर किया हैं।

शादी की 11वीं एनिवर्सरी मनाई थी उदयपुर में

रवीना टंडन और उनके पति अनिल थडानी ने अपनी शादी की 11वीं एनवर्सरी उदयपुर मे ही मनाई थी। उन्होंने जग मंदिर और श्री निवास पैलैस में इस खास दिन को बिताया था।

 उदयपुर बना डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सितारों की फर्स्ट चॉइस

निहारिका-चैतन्या

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिंरजीवी, पावर स्टार पवन कल्याण की भतीजी और के. नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला की 9 दिसंबर को शादी हुई थी। निहारिका ने शादी के लिए उदयपुर का सबसे शानदार होटल उदय विलास का अपने वेडिंग डिस्टिनेशन के तौर पर चयन किया था।  इस शादी में अल्लू अर्जुन, राम चरण, वरुण तेज, साई धरम तेज के साथ साउथ की सबसे बड़ी मेगा फैमिली ने अपने हाजिरी लगाई थी।

A

अक्षत रनौत ( कंगना रनौत के भाई )

हाल ही मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत भी विवाह के बंधन में बंधे थे। उन्होंने भी अपने शादी के लिए डेस्टिनेशन के तौर पर उदयपुर का चुनाव किया था। उनकी शादी उदयपुर के सुप्रसिद्ध फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में हुई थी। दो दिन चली इस शादी को कंगना ने काफी एन्जॉय किया था।

K

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल 

कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भी उदयपुर में हुई थी।

AMBANI

नील नितिन मुकेश और रुकमणि सहाय

बॉलीवुड फिल्म स्टार नील नितिन मुकेश और रुकमणि सहाय ने भी उदयपुर में ही शादी की थी। ये दोनों सितारे साल 2007 में राजस्थान स्थित रैडिसन ब्लू पैलेस रिसॉर्ड एंड स्पा में शादी के बंधन में बंधे थे।

N

श्रेया सरन और आंद्रेई कोसचीव

साउथ फिल्म अदाकारा श्रेया सरन ने अपने रशियन बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचिव के साथ उदयपुर के देयोगढ़ महल में शादी रचाई थी। दोनों ने 12 मार्च 2018 के दिन शादी की थी।

S

रजत टोकास और सृष्टि नायर

जोधा अकबर फेम स्टार रजत टोकस ने अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर संग उदयपुर में शादी रचाई थी। दोनों की शादी साल 2015 में 30 जनवरी के दिन हुई थी।

R

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News