दीपावली पर्व पर आरक्षण कार्यालयों का संचालन एक पारी में होगा

आरक्षण चार्ट व करेंट बुकिंग कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह यथावत रहेंगे

 | 
indian railway

उदयपुर 22 अक्टूबर 2022 । दीपावली पर्व पर दिनांक 24.10.2022 को अजमेर मण्डल पर आरक्षण कार्यालयों का संचालन एक पारी मे होगा। 

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजमेर मण्डल विवेक रावत के अनुसार दीपावली पर्व के कारण अजमेर मण्डल के समस्त आरक्षण कार्यालय अग्रिम आरक्षण कार्य हेतु दिनांक 24.10.2022 (सोमवार) को एक ही पारी सुबह 08:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।  

जबकि आरक्षण चार्ट व करेंट बुकिंग कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह यथावत रहेंगे। इस संबंध मे अजमेर मण्डल के समस्त वाणिज्य अधीक्षक (आरक्षण) को उचित आदेश जारी किए गए है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News