क्रिकेटर ऋषभ पंत दुर्घटना में घायल
शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया
भारतीय क्रिकेट स्टार और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आज शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया। पंत की मर्सडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। उन्हें सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
ऋषभ पंत को इलाज के लिए एम्बुलेंस से रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया है। उसके बाद रुड़की से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआरई के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। उसके बाद पता चलेगा कि वे कब तक खेल पाएंगे।
