रोड रोलर पुलिया से नीचे गिरा, चालक की मौत

चालक के सर पर लगी थी गंभीर चोट

 | 
accident

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सडक़ निर्माण कार्य के दरमियान रोड रोलर पुलिया के नीचे गिर गया और चालक की मौत हो गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार देबारी में सडक़ निर्माण के दौरान 52 वर्षीय आबिद हुसैन निवासी पलौदड़ा हाउस के पास सेक्टर 12 रोलर चला रहा थे।  जो अचानक अनिंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। जिससे चालक कों सर  पर गंभीर चोट पहुंची । 

गंभीर घायल अवस्था में उनके अन्य साथियों द्वारा प्रताप नगर स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस नें मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News