रोडवेज बस ने पैदल चल रहे व्यक्ति को लिया चपेट में

घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोडा दम, बस चालक मौके से फरार

 | 
accident

उदयपुर 26 जुलाई 2022 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में मंगलवार दिन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में रोडवेज की बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे व गंभीर रूप से घायल हो गया ।  जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार उदयपुर से अजमेर जा रही रोडवेज की बस में सूरजपोल चौराहे पर एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एमबी चिकित्सालय की ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोपहर बाद घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  मृतक की पहचान 45 वर्षीय किशोर छाबड़ा निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रताप नगर के रूप में हुई है।

घटना उस वक़्त हुआ जब किशोर सूरजपोल चौराहे पर पैदल जा रहा था, तभी रोड़वेज की बस ने उसे टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया। पुलिस ने बस को थाने भेजा हैं और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News