MLSU के लॉ कॉलेज के रिटायर्ड डीन रोशन लाल जैन घर से लापता

घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे

 | 
missing

 उदयपुर के सोहभागपुरा अशोक ग्रीन्स के सामने रहने वाले रोशन लाला जैन रविवार सुबह से घर से लापता हो गए।

जैन के पोते आशीष ने बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह भी वह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे लेकिन जन काफ़ी देर तक घर नही लौटे तो सभी चिंतित हो गए, मोबाइल पर भी संपर्क नही हो पाया। परिवारजन अपने स्तर पर ढूंढ़ने के बाद सुखेर थाना पुलिस को भी घटना कि जानकारी दी हैं। आशीष ने बताया कि जैन एमएलएसयु के लॉ कॉलेज के डीन पद से रिटायर्ड होने के बाद से घर में ही रहा करते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News