आंदोलनरत लॉ कॉलेज पूर्वाध्यक्ष संजय वैषणव की तबियत बिगड़ी

एबीवीपी की किया डीन का घेराव 

 | 
sanjay vaishnav

उदयपुर 21 जनवरी 2023। पिछले कुछ दिनों से आंदोलनरत लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संजय वैष्णव की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। इसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। संजय वैष्णव के समर्थन में एबीवीपी के छात्रों के दीं राजश्री चौधरी का घेराव किया। 

उल्लेखनीय है परीक्षा परिणाम के बाद उत्पन्न विवाद के चलते संजय वैष्णव को अध्यक्ष पद से हटाया गया था जिसके बाद से संजय वैष्णव धरने पर बैठे हुए थे। एबीवीपी के महानगर मंत्री मिलिंद पालीवाल ने बताया कि संजय वैष्णव को अध्यक्ष पद से हटाना एक कूटनीतिक षड्यंत्र है। जो पत्र 17 तारीख को जारी होना था वह पत्र 16 को ही जारी हो गया जिसको डीन ने प्रिंटिंग एरर बताया।  जबकि परिणाम 17 को जारी हुआ था। 

abvp

परिणाम के बाद उसका एडमिशन भी रद्द कर दिया।  और यह पहली बार ही इतिहास में हुआ है की कभी सीटे कम की गई है और किसी का प्रोविज़नल एडमिशन केंसल किया गया है। 

उन्होंने डीन पर आरोप लगाया की शायद डीन मैडम संजय को अध्यक्ष पद प्र नहीं देखना चाहती है आय शायद उन पर कोई दबाव होगा लेकिन अगर निर्णय को बदला नहीं गया एबीवीपी बहुत बड़ी लड़ाई लड़ेगा और पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को चलाया जायेगा।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News