संजय वैष्णव बने रहेंगे लॉ कॉलेज अध्यक्ष

कॉलेज प्रशासन ने मानी मांगे

 | 
MLSU

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के अध्यक्ष संजय वैष्णव को परीक्षा में पास होने के बावजूद भी कॉलेज प्रशासन ने एलएलएम में प्रवेश नहीं दिया। जिसके बाद संजय वैष्णव का पद छीन लिया गया। जिसको लेकर संजय वैष्णव तीन दिनों से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर भूख हड़ताल बैठे हुए थे। 

शनिवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ने पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभी छात्रनेता उनके समर्थन में आ गए और लॉ कॉलेज की डीन राजश्री चौधरी का घेराव कर संजय को एडमिशन देने की मांग पर अड़ गए।  

इधर संजय वैष्णव की लगातार हालत बिगड़ने पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन ने नरमी दिखाते हुए संजय वैष्णव की मांगो को मान लिया। जिसके बाद संजय को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News