उदयपुर के सरोज-संदीप का मुंबई में हुआ सम्मान

जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य कर उदयपुर का देश में बढ़ाया गौरव

 | 
mumbai

उदयपुर, 3 अक्टूबर। जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये उदयपुर की अमृतांजलि आयुर्वेद की डायरेक्टर सरोज पाटीदार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप पाटीदार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया है।
 

जैविक व हर्बल उत्पादों के प्रति जनजागरुकता पैदा करने में भारत की 20 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में अमृतांजली आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड का चयन कर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने एक्सीलेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान राज्यपाल ने पाटीदार द्वय द्वारा देशभर में जैविक व आयुर्वेद महत्ता की जड़ी बूटियों की खेती को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की और इसे वर्तमान की सर्वतोप्रमुख आवश्यकता बताया। इस मौके पर सरोज व संदीप पाटीदार ने देश भर में संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और इससे कृषि क्षेत्र में आये क्रांतिकारी परिवर्तन के बारे में बताया।

उल्लेखनीय है कि पूरे भारत में पिछले कई वर्षाे से कार्यरत संस्था द्वारा किसान समूहों का गठन कर जैविक खेती करवाई जाती है।  साथ ही आयुर्वेद एवं हर्बल फसलों की अनुबंध खेती, पारम्परिक खेती से अलग जैविक खेती औऱ हर्बल खेती करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News