जर्जर अवस्था में स्कूल, हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा

पालावाड़ा के उमियातलाई मे पांचवी तक स्कूल और महज एक अध्यापक

 | 
umiya talai school

उदयपुर 19 अगस्त 2022 । जिले के झाड़ोल कस्बे के सलदरी ग्राम पंचायत के पालावाड़ा के उमियातलाई मे प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह जर्जर अवस्था में जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

जहां एक तरफ सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और छात्रों को पढ़ाने के लिए सरकारे कई तरह की योजनाएं ला रही है लेकिन इन योजना से पहले ही स्कूलों में स्थितियां जर्जर अवस्था में है।  

umiya talai

पालावाड़ा के उमिया तलाई स्कूल की स्थिति पूरी तरह से जर्जर है छत से सरिये तक बाहर निकल आए और कमरों में पानी भरा है। वहीँ छात्रों को पानी के बीच में बैठकर पढ़ना पढ़ रहा है। वहीँ पांचवी तक की स्कूल में महज एक अध्यापक है। एक अध्यापक को स्कूल भी संभालना है और छात्रों को भी पढ़ाना है। 

umiya talai school

सरकार आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को पढ़ाई लिखाई और विकास की बातें करती है लेकिन आदिवासी क्षेत्रों की स्थिति देखकर तो सरकार के दावे सिर्फ कागजों में नज़र आर रहे है लेकिन जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहे हैं । तो विभाग को भी ऐसी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए जिससे कि किसी समय ऐसी स्कूल में कोई बड़े हादसे नहीं हो ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News