शोभागपुरा के बीच भीड़ वाले इलाके में हुए सड़क हादसे में 3 घायल

तेज़ गति से आई स्कॉर्पियो ने खड़ी कार को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो में सवार तीन घायल

 | 
accident

उदयपुर 22 फरवरी 2022 । शहर के व्यस्त शोभागपुरा चौराहे पर आज शाम तेज़ गति से आयी स्कॉर्पियो ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही की स्कॉर्पियो के एयर बैग खुल गए, नहीं तो जनहानि हो सकती थी; हालाँकि स्कॉर्पियो में सवार कम उम्र के तीन युवा घायल हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो स्कॉर्पियो कार को कम उम्र के युवा ड्राइव कर रहे थे। हादसे में घायल तीनो स्कॉर्पियो सवार को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ पार्किंग में खड़ी हुई कार चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की पास में लगा एक पेड़ भी उखड गया।

उल्लेखनीय है शोभागपुरा चौराहा और उससे लगता आर.के चौराहा पर स्ट्रीट फ़ूड के अनगिनत ठेले एवं रेस्टॉरेंट्स हैं, जहां बेतरतीब भीड़ होती है। चूँकि यह रास्ते हाईवे से लगते हुआ हैं, यहाँ बड़ी गाड़ियों की आवाजाहि भी रहती है और तेज़ गति से आने वाले वाहनों की वजह से दुर्घटना की संभावना अक्सर बनी रहती है। इसके अतिरिक्त रेस्टॉरेंट्स और स्ट्रीट फूड्स के ठेले पा आनेवाले लोग कहीं भी बेतरतीब पार्किंग कर देते हैं। इसकी वजह से भी दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News