सेवाश्रम चौराहा स्थित फ्लाई ओवर मंगलवार सुबह जनता के लिए खोला

फिलहाल एक तरफा वन वे खोला गया है

 | 
FlyOver

उदयपुर 27 दिसंबर 2022 । शहर में सेवाश्रम चौराहा स्थित फ्लाई ओवर मंगलवार सुबह जनता के लिए खोल दिया गया। हालांकि इसे ​फिलहाल एक तरफा वन वे खोला गया है। सेवाश्रम से बीएन कॉलेज की तरफ आने वाले वाहन फ्लाईओवर से होकर गुजरना शुरू हो चुके हैं। इससे फ्लाईओवर नीचे सेवाश्रम चौराहा पर पहले से ट्रैफिक का दबाव कम दिखाई दे रहा है।

Sevashram FlyOver

हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि इसका विधिवत उदघाटन किया जाएगा, लेकिन सुबह एक तरफ जाने के लिए गेट खुले हुए थे तो लोगों ने वहां से गुजरना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ जाने के लिए फिलहाल गेट बंद रखा है। जिसे शाम तक खोले जाने की संभावना है।

20 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

20 करोड़ की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर की लम्बाई बीएन कॉलेज स्थित पेट्रोल पम्प से सेवाश्रम तक 430 मीटर है। इससे बनने से सेवाश्रम चौराहा पर ट्रेफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। एयरपोर्ट से आने जाने वाहनों को भी फ्लाईओवर से गुजरने में आसानी रहेगी। इससे पहले शहर में दो फ्लाईओवर तैयार हो चुके है। इनमें पहला प्रतापनगर फ्लाईओवर है और दूसरा कुम्हारों का भट्टा स्थित फ्लाईओवर है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News