शिल्पग्राम में शेरपाओं ने उठाया जमकर लुत्फ

कोई बैठा ऊंट पर तो किसी ने किया कच्ची घोड़ी डांस

 | 
S

उदयपुर, 6 दिसम्बर। ज़िले मेंं आयोजित हो रही जी-20 की बैठकों के दौरान सभी शेरपा मंगलवार देर शाम शिल्पग्राम पहुंचे। सभी शेरपाओं ने शिल्पग्राम की कला संस्कृति का जमकर लुत्फ उठाया। प्रदेश व देश की गौरवशाली नृत्य व संगीत परम्पराओं को प्रदर्शित करती लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को अन्य देशों से पधारे जी-20 शेरपा एकटक निहारते ही रह गए और मिट्टी व अन्य धातुओं से बनी विभिन्न सजावटी कलाकृतियों को देख अभिभूत हुए। इस दौरान ब्राजील के शेरपा ने कच्छी घोड़ी डांस किया वहीं कई अन्य शेरपा ऊंट पर बैठकर शिल्पग्राम का दौरा करते नजर आए। इस दौरान विदेशी अतिथियों ने यहां के लोक कलाकारों के साथ जमकर फोटो भी खिंचवाएं।
 

A

A

मृण शिल्पकारों ने बिखेरी आभा
विदेशी अतिथियों के शिल्पग्राम भ्रमण दौरान कई मृण शिल्पकारों ने अपनी कला का जादू बिखेरा इस दौरान पोकरण से आए शिल्पकार मिश्रीलाल ने परंपरागत चाक पर मिट्टी की कलाकृतियों को बना कर दिखाया वहीं रावलिया कला गोगुंदा के रमेश कुमार ने मोलेला की माटी से महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तैयार कर अपने अनूठे कला कौशल को उजागर किया।
शिल्पग्राम में विदेशी अतिथियों के भ्रमण के दौरान पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता, आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी विकास शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News