RNT कॉलेज के 60 साल पूरे होने पर सिक्स डिकेड समारोह

24 दिसंबर को होगा समारोह, देश-विदेश के दो हज़ार से अधिक एलुमिनाई चिकित्सक होंगे शामिल 

 | 
RNT

रविंद्र नाथ टैगोर (आरएनटी) मेडिकल कॉलेज के इस वर्ष 60 साल पूरे हो चुके हैं। आरएनटी के 60 साल पूरे होने पर 24 दिसंबर को सीक्स डिकेंड समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। ये कॉलेज प्रतिवर्ष 32 लाख मरीज़ों का उपचार करता हैं। इस 60 वर्ष पूरे होने पर आरएनटी माय प्राइड कार्यक्रम का आयोजन 24 और 25 दिसम्बर को होगा। कार्यक्रम में शामलि होने के लिए देश-विदेश के दो हज़ार से अधिक एलुमिनाई चिकित्सक शामिल होंगे। 

आयोजन नोडल अधिकारी डॉ ललित गुप्ता ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को आयोजन किया जा रहा हैं। 60 बैच के सभी एलुमिनाई करीब 2 हज़ार चिकित्सक यहां पहुंचेंगे। देश के सभी राज्यों एलुमिनाई व विशेष उपलब्धियों वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। 

बता दे कि तत्कालीन केन्द्रीय वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 13 नवंबर, 1961 को इस कॉलेज का शिलान्यास किया था। यह मेडिकल कॉलेज 57 एकड़ में फैला हैं। 1966 में कॉलेज को एमसीआई से मान्यता मिली। शुरुआती वर्षों में यहां 6 लाख मरीज़ इलाज के लिए पहुंचते थे, अब संख्या बढ़कर 32 लाख प्रतिवर्ष हो गई हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News