षष्टम राज्य वित्त आयोग की इस हफ़्ते उदयपुर में बैठक होने की संभावना

दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोग स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

 | 
GS

उदयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान सरकार के षष्टम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, सदस्य सचिव व सदस्यगण की इस हफ्ते उदयपुर प्रवास की संभावना है। दो दिवसीय प्रवास के दौरान आयोग स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेगा। आयोग के इस दल में वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, मगरा आयोग के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण सिंह रावत, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी व सदस्य सचिव सेवानिवृत्त आईएएस बन्नालाल के शामिल होने की संभावना है।

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक के पहले दिन आयोग द्वारा संभाग के सभी जिलों के जिला प्रमुख, जिला कलेक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, समस्त पंचायत समिति प्रधान व विकास अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन नगर निगम सभागार में आयोजित होने वाली बैठक में आयोग द्वारा नगर निगम महापौर, संभाग के सभी जिला कलेक्टर, स्थानीय निकाय विभाग उदयपुर के क्षेत्रीय उपनिदेशक, नगर निगम आयुक्त, नगर परिषद के अध्यक्ष, सभापति व आयुक्त तथा नगर पालिका के अध्यक्ष, आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News