राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण ज़िला स्तरीय समारोह कल

विकास प्रदर्शनी का उद्घाटनजिला दर्शन पुस्तिका का होगा विमोचन

 | 
A

उदयपुर 22 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन सूचना केंद्र में होगा।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि प्रभारी मंत्री दोपहर 12:30 बजे सूचना केंद्र की कला दीर्घा में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात वे जिले में गत चार वर्षों में हुए विकास कार्यों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करेंगे। तत्पश्चात मंत्री जाट छात्राओं को स्कूटी वितरण करेंगे एवं विकास कार्यों पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News