कॉमर्स कॉलेज के सामने फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना के बाद छात्र बैठे भूख हड़ताल पर

सोमवार सुबह नगर निगम की गाडी ने दो बच्चियों को लिया चपेट में

 | 
student on hunger strike

हाल ही में निर्मित फ्लाईओवर के निर्माण के बाद बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना के बाद नाराज़ छात्रों ने शहर के कॉमर्स कॉलेज के सामने सड़क को जाम कर दिया। दरअसल घटना सोमवार सुबह जिसमें दो बच्चियों को नगर निगम की गाड़ी द्वारा टक्कर मार मारने के बाद घटना से नाराज छात्रों ने सड़क जाम करते हुए बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

hunger strike

छात्रो ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं कॉमर्स कॉलेज के सामने होने लगी है और इसको लेकर पूर्व में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इससे अवगत कराएगा है और सड़क पर डिवाइडर बनाने की भी मांग की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, और बताया कि आज सोमवार को भी गाड़ी पर जा रही दो बच्चियों को नगर निगम की ही गाड़ी ने टक्कर मारी जिन्हें घायल होने के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया है।

घटना को लेकर कॉमर्स कॉलेज के अध्यक्ष मूमल चुण्डावता, साइंस कॉलेज अध्यक्ष भूपेंद्र पालीवाल और छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए है। छात्र नेताओ ने बताया की जब तक सड़क पर डिवाइडर बनाने की मांग नहीं मानी जाएगी तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।  इधर घटना के बाद नाराज़ छात्रों ने नगर निगम की गाडी का पीछा कर उसके शीशे भी फोड़ डाले।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News