यूक्रेन में फंसे 10 और विद्यार्थी पहुंचे उदयपुर

5 विद्यार्थी डूंगरपुर से, 3 बांसवाड़ा से और एक-एक विद्यार्थी (सलूंबर) उदयपुर व भीलवाड़ा से हैं

 | 
ukrian

उदयपुर, 12 मार्च। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को सकुशल स्वदेश लाने की मुहिम लगातार जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अहम फैसले पर राजकीय खर्च से इन बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को उदयपुर संभाग के 10 और उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इन बच्चों में 5 बच्चे डूंगरपुर से, 3 बांसवाड़ा से और एक-एक बच्चा (सलूंबर) उदयपुर व भीलवाड़ा से हैं।
 

डबोक एयरपोर्ट पर एडीएम सिटी अशोक कुमार ने इन बच्चों की अगवानी की और सकुशल स्वदेश पहुंचे बच्चों का स्वागत किया। यहां पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा की ओर से बच्चों को अल्पाहार के पैकेट भेंट किए गए और इन बच्चों को राज्य सरकार की तरफ से सरकारी खर्चे पर घरों के लिए किया रवाना किया गया। सकुशल अपने घर लौटने पर बच्चों और अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया।

इस अवसर पर वल्लभनगर एसडीएम श्रवण सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News