हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सुक्खू

मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी CM

 | 
sukhwinder singh sukhu

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 1.30 बजे

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 सीट हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश में नए सीएम के लिए कांग्रेस में चल रही माथापच्ची लंबी उठापटक के बाद अब समाप्त हो गई। आखिरकार मुख्यमंत्री के नाम के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा हो गई। उनके साथ प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। कल रविवार को दोपहर 1.30 बजे दोनों रिज मैदान में शपथ लेंगे।

हिमाचल में सरकार बनाने का दावा पेश करते वक्त सुखविंदर सुक्खू के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा भी मौजूद थे।

हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रही थीं। हालांकि विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए। सुक्खू को गांधी परिवार के करीबी होने का फायदा मिला।

26 मार्च 1964 में जन्मे सुखविंदर सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीती शुरू करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक की कुर्सी का सफर तय किया है।  इससे पहले वह कभी मंत्री नहीं रहे अब सीधे सीएम की कुर्सी संभालेंगे। पहली बार 2003 में वह हमीरपुर ज़िले की नादौन सीट से विधायक चुने गए थे।  2007, 2017 और 2022 में भी सुक्खू नादौन सीट से चुने गए है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News